मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम गौरी स्प्रैट है। दोनों 5 जुलाई 2026 को शादी करेंगे।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट साल 2023 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस शादी की खबर सामने आते ही दोनों सुर्खियों में हैं।
गौरी स्प्रैट कौन हैं?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वे आमिर खान से उम्र में 14 साल छोटी हैं। आमिर खान 61 वर्ष के हैं जबकि गौरी 47 वर्ष की हैं।
शिक्षा की बात करें तो गौरी ने ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है।
पेशेवर जीवन और बिजनेस
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु में अपनी मां द्वारा स्थापित सैलून और ब्यूटी बिजनेस को संभालती हैं। इसके अलावा वे आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी हुई हैं।
रिश्ते की शुरुआत
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 26 साल पहले हुई थी। दोनों एक कजिन के माध्यम से मिले थे। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।
दोनों ने 2023 से डेट करना शुरू किया। आमिर खान ने पिछले साल 14 मार्च 2025 को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने पेश किया और रिश्ते की पुष्टि की थी।
पारिवारिक जानकारी
यह गौरी स्प्रैट की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से एक 7 वर्षीय बेटा है।
आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले वे रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं।
शादी को लेकर उत्साह
दोनों की शादी की तैयारी जोरों पर है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments