Breaking News

सुनसान मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ ,महिलांए रेस्क्यू की गई और दो युवक गिरफ्तार

Crime News
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक सुनसान ग्रामीण मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। सरैया थाना क्षेत्र के रतवारा चंदन गांव स्थित इस मकान से 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट सक्रिय है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

स्पेशल टीम ने की छापेमारी

एसएसपी के निर्देश पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रतवारा चंदन गांव के संदिग्ध मकान पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से 8 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मौके पर मौजूद दो आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब इन आरोपियों के मोबाइल फोन की डिटेल जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े बड़े नेटवर्क और सिंडिकेट का पता लगाया जा सके।

नेटवर्क की गहन जांच जारी

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मकान मालिक की इस अवैध गतिविधि में क्या भूमिका थी। तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल डेटा विश्लेषण की मदद से पूरे सिस्टम को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।

8 महिलाओं का रेस्क्यू कार्रवाई के दौरान रेस्क्यू की गई 8 महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ कर रही है। जांच से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस सिंडिकेट में और कितने लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

यह कार्रवाई बिहार पुलिस की सक्रियता और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और गहन तरीके से की जा रही है।

0 Comments