Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के 26 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल कश्यप की हत्या के मामले में मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।

शव को गांव के धर्मवीर कश्यप के कोल्हू पर रखा गया। स्वजन और ग्रामीणों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार में देरी की। उन्होंने आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग सहित पांच शर्तों पर अड़े रहे।

घटना का विवरण

सोमवार शाम करीब 5 बजे कूलर की मरम्मत के 500 रुपये मांगने को लेकर गांव के ही बबलू और रविंद्र समेत दो अन्य ने चंद्रपाल कश्यप की हत्या कर दी थी।

मंगलवार सुबह सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कारिडोर को जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और यातायात बहाल किया। दोपहर करीब 12 बजे शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया।

चंद्रपाल के भाई नीटू ने बबलू, रविंद्र और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

एसडीएम भावना सिंह और सीओ अंशु जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

सीओ अंशु जैन ने बताया कि आरोपित रविंद्र पुत्र नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बबलू पुत्र महिपाल की तलाश जारी है।

परिवार ने न्याय की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement