Breaking News

शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

 

Khabar Prahar

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में निहित प्रावधानों के तहत विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी के ग्राम हिरलाभाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय नगरीय निकायों, वन सुरक्षा समितियों, तीन माह पूर्व पंजीकृत महिला स्व सहायता समूहों से 24 जून 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उक्त श्रेणी में शामिल संस्था या समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र सहित बैंक खाता, अंतिम जमा राशि की जानकारी बैंक स्टेटमेंट, पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर में निर्धारित तिथि 24 जून तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

0 Comments