बेमेतरा ,महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों के परिपालन में भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेमेतरा के संचालन हेतु सेवाप्रदाता की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र महिला आवेदकों से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन नवीन वित्तीय मापदंड एवं मानव संसाधन प्रावधानों के अनुरूप किया जा रहा है। केंद्र में दैनिक कार्यों के संचालन एवं संबंधित दायित्वों के निर्वहन के लिए साईको सोशल काउंसलर के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।
यह पद अनारक्षित (महिला) श्रेणी के लिए निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 25,700 रुपये सेवा शुल्क प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 30 जून 2026 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष, जिला बेमेतरा में किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग द्वारा बताया गया है कि नियुक्ति सखी वन स्टॉप सेंटर की नवीन मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार की जाएगी। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय अथवा विभागीय सूचना पट्ट से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments