Breaking News

सरकारी नौकरी पर भर्ती के अवसर ,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 15 पदों पर अधिकारी के पदो पर निकली वेंकेंसी

 

Job

अम्बिकापुर। सुरगुजा जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए 15 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पशु चिकित्सा सेवाओं के उपसंचालक ने इस संबंध में आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से स्थानीय व्यवस्था के तहत की जा रही है। पात्र उम्मीदवार 08 जून 2026 से 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और समय

  • आवेदन शुरू: 08 जून 2026
  • आवेदन अंतिम तिथि: 23 जून 2026
  • समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कार्यालय उप-संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन सीधे या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं।

आवेदन कहां और कैसे करें

अधिक जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/ पर विजिट करें।

आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत सूचना निम्न स्थानों पर भी उपलब्ध है:

  • कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अम्बिकापुर
  • समस्त विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सालय
  • समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय

चयन प्रक्रिया

आवेदनों की जांच के बाद प्रावीण्य सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए। अधूरी या गलत जानकारी वाले आवेदनों को अस्वीकार किया जा सकता है।

0 Comments