Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 जून 2026 को 15 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। केरल तट से टकराने के बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 घंटों में कई क्षेत्रों में मौसम में तेज बदलाव आने की संभावना है। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके चलते आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 राज्यों में जारी अलर्ट

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, असम, नगालैंड और त्रिपुरा में थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई राज्यों में हवाओं की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल (18 से 21 जून)

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से 21 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी। दिन में पड़ी तपिश कम होने के साथ रात का तापमान भी सामान्य रहेगा।

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सतर्कता बरतें

उत्तर प्रदेश में 18 जून को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांशी, गोरखपुर, मेरठ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बिहार में 18 से 20 जून तक पटना सहित सिवान, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, मधुबनी, किशनगंज समेत कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मध्य प्रदेश में भोपाल समेत ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, सागर, खांडवा, छिंदवाड़ा और मंडला जैसे जिलों में शाम के समय बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और झारखंड का मौसम

राजस्थान में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में 18 जून को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

उत्तराखंड में 18 से 22 जून तक देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली और हरिद्वार समेत कई क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा और मंडी में आंधी-बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड में रांची समेत बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में भारी बारिश और 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement