Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से 30 जून 2026 तक आवेदन करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, नवीनीकरण के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल 20 जून से खुल चुका है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र तथा अध्ययनरत पाठ्यक्रम के पिछले वर्ष की परीक्षा का परिणाम संलग्न करना अनिवार्य होगा।

छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार-आधारित प्रणाली से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता सक्रिय हो तथा आधार से लिंक हो।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एनएसपी पोर्टल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ओटीआर संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement