Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

रायगढ़, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और सामाजिक अधोसंरचना को मजबूत करना है।


श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement