Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Visky

 मोहला-मानपुर-अं.चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान संचालित किए जाने के लिए चौथी निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदादाता निविदा संबंधी जानकारीए शर्तें एवं प्रपत्र कार्यालय जिला आबकारी अधिकारीए दंतेश्वरी मंदिर के समीप, चिल्हाटी रोड, अं.चौकी से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं।

        निविदा प्रपत्र की कीमत 1,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। निविदा दो भागोंकृतकनीकी एवं वित्तीयकृ में प्रस्तुत की जाएगी। इच्छुक आवेदक 12 जून 2026 को दोपहर 1ः00 बजे तक निविदा प्राप्त कर सकते हैं तथा उसी दिन दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय में निविदा जमा कर सकेंगे। प्राप्त निविदाओं को 12 जून 2026 को शाम 5:00 बजे खोला जाएगा।
         निर्देशानुसार तकनीकी एवं वित्तीय निविदा को अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में प्रस्तुत करना होगा तथा प्रत्येक लिफाफे पर स्पष्ट रूप से तकनीकी अथवा वित्तीय निविदा अंकित करना अनिवार्य होगा। दोनों लिफाफों को एक बड़े लिफाफे में रखकर जमा करना होगा।
         तकनीकी बोली के परीक्षण एवं स्थल निरीक्षण के उपरांत समिति द्वारा उपयुक्त पाए गए निविदादाताओं की वित्तीय निविदा खोली जाएगी। वित्तीय निविदा खोलने की तिथि एवं समय की सूचना संबंधित निविदादाताओं को पृथक से प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement