Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

Dulhan
 उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह हंगामे और हिंसा में बदल गया। शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। इसके बाद परिवार ने छोटी बहन को दुल्हन बनाकर शादी कराने की कोशिश की, जिसके विरोध में छोटी बहन का प्रेमी भी मैरिज हॉल पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। पूरा मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर-बरेली रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है।

दुल्हन के फरार होने के बाद छोटी बहन को दुल्हन बनाकर शादी करने का फैसला

जानकारी के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम के दिन दूल्हा बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचा और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान परिवार को पता चला कि दुल्हन शुक्रवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई है। बताया जाता है कि वह शादी के लिए रखे गए गहने भी साथ ले गई।

दुल्हन के फरार हो जाने से लड़की पक्ष परेशानी में पड़ गया। शादी टूटने और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने के डर से परिजनों ने छोटी बहन को दुल्हन बनाकर शादी करने का फैसला लिया। परिवार के दबाव में छोटी बहन को मंडप में बिठा दिया गया।

छोटी बहन के प्रेमी के पहुंचने से बढ़ा तनाव

जब दूल्हे को इस बात की जानकारी मिली कि उसके साथ छोटी बहन की शादी कराई जा रही है, तो उसने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया।

मामला और जटिल हो गया जब छोटी बहन का प्रेमी भी मैरिज हॉल पहुंच पहुंचा। उसने अपनी प्रेमिका की शादी का विरोध किया और उसे मंडप से उठाने की कोशिश की। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

मारपीट और फायरिंग से मचा हड़कंप

बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। मैरिज हॉल के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के कारण आसपास की सड़क पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement