पार्टी ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हों।
प्रदर्शन की तैयारी और पुलिस अनुमति
कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान (Cockroach Janta Party Jaipur) ने पहले शहीद स्मारक पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए शुरुआत में मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।
रविवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लंबी चर्चा हुई। DCP साउथ के साथ पार्टी के प्रवक्ता अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) समेत अन्य पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे चली बैठक के बाद कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी गई।
युवा मुद्दों पर जोर
पार्टी इस प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य रूप से NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी की समस्या और युवाओं के भविष्य से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाने वाली है। देश के विभिन्न शहरों में पहले से चल रहे आंदोलनों का हिस्सा बनते हुए जयपुर में भी यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये मुद्दे केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे युवा वर्ग और शिक्षा क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। शहीद स्मारक को प्रदर्शन स्थल के रूप में चुना गया है ताकि युवाओं की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments