Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

News

राजनांदगांव/ राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है। वाहनों का उपयोग मुरूम और रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में किया जा रहा था। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना मोहारा के सुपुर्द कर दिया गया है।

    जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम अछोली, चौथना, छिरपानी, कल्याणपुर, ढारा और मुढ़िया मोहारा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान मुरूम और रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन के मामले सामने आए।
    खनिज विभाग ने ग्राम बिजनापुर निवासी हेम प्रकाश वर्मा के स्वामित्व वाली जेसीबी क्रमांक सीजी-08-बीबी-4365 तथा राजनांदगांव निवासी प्रशांत सिन्हा के स्वामित्व वाली हाईवा क्रमांक सीजी-08-एआर-7660 को मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया। वहीं छुईखदान निवासी मनीष चंद्राकर के स्वामित्व वाली हाईवा क्रमांक सीजी-04-एनजे-2055 को रेत के अवैध परिवहन के आरोप में जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार गश्त, निरीक्षण और निगरानी अभियान जारी रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement