Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

बलरामपुर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर और बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए जिले में व्यापक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की टीमें दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं।

इसी क्रम में बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत गोपातू और जमीरापाट में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों की पात्रता, पेंशन प्राप्ति की स्थिति तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने प्रत्येक हितग्राही से सीधे संपर्क कर जानकारी का मिलान किया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित न रह जाए।

ग्राम जमीरापाट की श्रीमती सुंदरी नगेशिया तथा ग्राम गोपातू की श्रीमती मुली नगेशिया ने बताया कि उनका गांव दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है और उन्हें आशंका थी कि सत्यापन के लिए कार्यालय जाना पड़ेगा। प्रशासनिक टीम के घर पहुंचने से उन्हें सुविधा मिली और यह भरोसा भी हुआ कि उनकी पेंशन नियमित रूप से मिलती रहेगी।

अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा, दिव्यांग तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। सत्यापन का उद्देश्य पात्रता सुनिश्चित करना, लंबित मामलों की पहचान करना तथा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement