महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित अंबरनाथ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के 7 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई कर जान ले ली। घटना अंबरनाथ वेस्ट पुलिस थाना क्षेत्र के लादिनाका इलाके की है। आरोपी विकास सिंह अपनी प्रेमिका सकीना कुरैशी के साथ पिछले एक महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। विकास बच्चे को अपने और सकीना के रिश्ते के बीच रुकावट मानता था। इलाज के दौरान मंगलवार (21 जुलाई 2026) रात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
काम पर गई थी माँ, पीछे से आरोपी ने बरपाया कहर
मृतक मासूम की पहचान 7 वर्षीय हसनैन इनाम कुरैशी के रूप में हुई है। 17 और 18 जुलाई 2026 की दरमियानी अवधि में जब सकीना अपने काम पर गई हुई थी, तब घर पर विकास और हसनैन अकेले थे। बच्चे से चिढ़े बैठे विकास ने मौका पाते ही मासूम पर हमला कर दिया। आरोपी ने रसोई में रखे बेलन से बच्चे को पीटा और उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।
अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मर्डर का केस
आरोपी के हमले में हसनैन बुरी तरह लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में अंबरनाथ वेस्ट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विकास सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, मंगलवार देर रात जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए मासूम ने दम तोड़ दिया।
खबरें नहीं सच का प्रहार



No comments:
Post a Comment