Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर एवं बसंतपुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से परिवहन की जा रही रेत से भरे एक टिपर को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं ग्राम बसंतपुर स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 30 ट्रैक्टर, अर्थात करीब 90 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement