Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

महासमुन्द, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद में परामर्शदाता, बाल कल्याण समिति में सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार के विभिन्न संविदा रिक्त पदों के लिए 30 जून 2026 तक डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण चयन समिति द्वारा किया गया है तथा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद के सूचना पटल तथा जिला महासमुन्द की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को पात्र-अपात्र सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह 10 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement