स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से यह सफलता मिली। दूरस्थ और विशेष पिछड़े जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर पात्र किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 8,785 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 8,763 किशोरियों का टीकाकरण पूर्ण किया गया। अभियान के दौरान डोर-टू-डोर संपर्क, विशेष टीकाकरण सत्र, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र किशोरियों की पहचान तथा अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों, मितानिनों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अभियान से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क, प्रभावी समन्वय और जनसहभागिता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment