आधुनिक तकनीकों और गंभीर चोटों के विशेषज्ञ हैं डॉ. नेमा
डॉ. सूर्यांश नेमा रोबोटिक तकनीक से नी और हिप रिप्लेसमेंट (घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण) करने में माहिर हैं। इसके अलावा आर्थ्रोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी और जटिल आघात (ट्रॉमा) की सर्जरी में उन्हें विशेष महारत हासिल है। इस शिविर में मरीजों को कई तरह के इलाज का सही मार्गदर्शन मिलेगा:
लिगामेंट व मेनिस्कस सर्जरी: खेल या दुर्घटना के दौरान घुटने और जोड़ों में आई गंभीर चोटों का सही निदान।
जटिल फ्रैक्चर व ट्रॉमा: पुराने या उलझे हुए फ्रैक्चर का विशेषज्ञ परामर्श।
जोड़ों की देखभाल: कंधा, घुटना, कूल्हा व अन्य जोड़ों के पुराने दर्द से राहत का मार्गदर्शन।
आपातकालीन सेवाएं: हड्डी रोग से जुड़ी आपातकालीन दिक्कतों पर तुरंत एक्सपर्ट राय।
समय का रखें ध्यान, रजिस्ट्रेशन कराएं अनिवार्य
शिविर का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। समय सीमित होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन ने अग्रिम पंजीयन को प्राथमिकता दी है। जो मरीज परामर्श पाना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 7777879369 पर फोन करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
शिविर में आने वाले सभी मरीज अपनी पुरानी एक्स-रे, एमआरआई या अन्य मेडिकल जांच रिपोर्ट जरूर साथ लाएं। पुरानी रिपोर्ट साथ होने से डॉक्टर को बीमारी का सही और तेजी से आकलन करने में आसानी होगी।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment