सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के संविदा पदों हेतु पात्रता सूची जारी, 27 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
अम्बिकापुर ,पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक ने बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास के प्रशासकीय स्वीकृति आदेश द्वारा पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सीय संस्थाओं में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के रिक्त पदों पर एक वर्ष के लिए संविदा भर्ती हेतु 15 पदों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय किया गया है। जिसके अनुसार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियो के भर्ती हेतु 2 जून 2026 को जारी विज्ञापन के विरुद्ध 248 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों को कार्यालयीन गठित समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। जिन आवेदकों को सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो वे कार्यालयीन समय में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें अंबिकापुर में अपना अभ्यावेदन 27 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित दिनांक पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन पर विचार नही किया जाएगा।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments