वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन और जनसेवा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्षद शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा करेंगे तथा रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ,दी जनसेवा एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments