Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महर्षि वेद व्यास जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महर्षि वेद व्यास भारतीय ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के महान स्तंभ हैं। वेदों के संकलन, महाभारत की रचना तथा अठारह पुराणों के प्रणयन के माध्यम से उन्होंने मानव समाज को अमूल्य ज्ञान की धरोहर प्रदान की है। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, धर्म, ज्ञान और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महर्षि वेद व्यास का जीवन हमें ज्ञान के महत्व, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढि़यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से महर्षि वेद व्यास के आदर्शों और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए ज्ञान, संस्कार और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement