Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का जीवन ज्ञान, विज्ञान, राष्ट्रसेवा और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने वैज्ञानिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरक व्यक्तित्व से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम जी का यह प्रेरक विचारकृ जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है, जब वह सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।  प्रत्येक युवा को कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के आदर्श, उनके विचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement