Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की मूसलाधार बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के मध्य और मैदानी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

राजधानी रायपुर में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। यहाँ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। बिगड़ते हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने और उफनते नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।

बलौदाबाजार और कवर्धा में वर्षा के आंकड़े

भू-अभिलेख कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले में 1 जून से 22 जुलाई 2026 तक औसतन 493.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में टुण्डरा तहसील 700.5 मिमी वर्षा के साथ सबसे आगे रही, जबकि बलौदाबाजार तहसील में 626 मिमी, लवन में 508.9 मिमी और भाटापारा में 476.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पलारी (455.5 मिमी), कसडोल (449.6 मिमी), सुहेला (417 मिमी), सिमगा (404.8 मिमी) और सोनाखान में 399.7 मिमी पानी बरसा है।

दूसरी तरफ कवर्धा जिले में अब तक 271.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। 22 जुलाई को खत्म हुए बीते 24 घंटों में ही यहाँ 30.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार आँकड़ों पर नज़र डालें तो पिपरिया में 412.3 मिमी और कुकदूर में 374.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि कवर्धा में 297.2 मिमी, बोड़ला में 250.7 मिमी, रेंगाखार में 232.0 मिमी, पंडरिया में 219.0 मिमी, सहसपुर लोहारा में 199.2 मिमी और कुण्डा में 186.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायगढ़ जिले में 63 मिमी से ज्यादा पानी गिरा

रायगढ़ जिले में 22 जुलाई तक औसत बारिश का आंकड़ा 416.7 मिमी पहुँच गया है। बीते 24 घंटों के भीतर ही यहाँ 63.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। 1 जून से अब तक के आँकड़े देखें तो तमनार तहसील में सबसे ज्यादा 602.2 मिमी और रायगढ़ तहसील में 584.7 मिमी बारिश हुई है।

इसके अलावा कापू में 553.5 मिमी, छाल में 467 मिमी, पुसौर में 454.4 मिमी, खरसिया में 374.2 मिमी, लैलूंगा में 349.6 मिमी, मुकडेगा में 292.1 मिमी, घरघोड़ा में 247.9 मिमी और धरमजयगढ़ में 241 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 मौसम विभाग की सुरक्षा सलाह:

  • उफनती नदियों, नालों और रपटों (पुल-पुलियों) को पार करने का जोखिम न उठाएं।

  • बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

  • बिजली कड़कने और बादल गरजने के समय पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में खड़े न हों।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement