इन थाना प्रभारियों का बदला कार्यक्षेत्र
इस प्रशासनिक फेरबदल में जिले के कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। जारी सूची के मुताबिक:
निरीक्षक रोशन कौशिक: अब भूपदेवपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
धर्माराम तिर्की: इन्हें कापू थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रोहित बंजारे: इन्हें यातायात (ट्रैफिक) थाने की कमान सौंपी गई है।
नारायण सिंह मरकाम: इन्हें अजाक थाने का प्रभारी बनाया गया है।
अनुरंजन लकड़ा: इन्हें रक्षित केंद्र, रायगढ़ भेजा गया है।
तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश
पुलिस मुख्यालय से जारी इस ट्रांसफर लिस्ट में अधिकारियों के साथ-साथ निचले स्तर के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। एसएसपी ने आदेश में साफ किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी देरी के अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर आमद दर्ज कराएं।
प्रशासनिक हल्के में इसे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। 18 जुलाई से प्रभावी हुए इस आदेश के बाद अब सभी संबंधित थानों में नए प्रभारियों की जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment