खास बात यह है कि कुछ हफ़्ते पहले, एमएनआईटी, जयपुर के स्टूडेंट्स ने आईआरसीटीसी वेबसाइट में दिक्कतों की ओर इशारा किया था, उस समय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वादा किया था कि इसे 15 जुलाई तक ठीक कर दिया जाएगा.
आईआरसीटीसी ने बीटा वर्जन में चार बड़े सुधार किए
बदलावों की बात करें तो अब टिकट बुक करते समय चमकदार और परेशान करने वाले ग्राफिक्स के साथ विज्ञापन नहीं दिखेंगे. कैप्चा को आसान और छोटा कर दिया है, जिससे लॉगिन में टाइम ना लगे.
यात्रियों को अब अलग-अलग क्लास जैसे स्लीपर, 3एसी, 2एसी पर क्लिक करके सीट चेक नहीं करनी होगी. सभी क्लास की मौजूद सीट एक साथ एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी.
टिकट बुक करने की प्रक्रिया को छोटा कर दिया है. यानी पहले के मुकाबले अब बहुत कम स्टेप्स में आपकी टिकट बुक हो जाएगी.
अक्सर यात्रियों को हर बार पूरी डिटेल भरनी पड़ती है. अब पैसेंजर्स की जानकारी सेव रहेगी, जिससे हर बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं होगी.

खबरें नहीं सच का प्रहार
0 Comments