Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement


रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत के पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण देश की वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चार-स्टेज वाला यह अत्याधुनिक रॉकेट तेज एवं ऑन-डिमांड लॉन्च सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ देश की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करेगा। निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में देश की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस की इस सफलता ने भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उन्होंने पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement