छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक ,शासकीय कर्मचारियों के अवकाश किये गये प्रतिबंधित
अम्बिकापुर ,छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आहुत है। जिले में प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समय-सीमा में तैयार कर शासन स्तर में प्रेषित किया जाना आवश्यक है। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियोंध्कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।विधानसभा सत्र के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। अति आवश्यक कार्य/अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में संबधित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति कार्यालय प्रमुख के द्वारा किया जावेगा। इसके अतिरिक्त कार्यालय प्रमुख/विभाग प्रमुख कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान करेंगे।
Tags
"खबर प्रहार (khabar Prahar) का मुख्य उद्देश्य आप तक देश, दुनिया, मनोरंजन, अपराध और रोजगार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पूरी निष्पक्षता और सटीकता के साथ सबसे पहले पहुंचाना है। खोजी पत्रकारिता और सत्यता ही हमारी पहचान है।"
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING

0 Comments