Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा में लगभग 1,908 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा दुर्गेश शोरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए शहर के शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय पीएमश्री नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदय नगर, नरहरदेव हाई स्कूल के पीछे और शासकीय महिला आईटीआई कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement