Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

दुर्ग, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्ग (BIT Durg) में आयोजित "Manthan X" कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करते हुए युवाओं, नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज का दौर नवाचार, तकनीक और उद्यमिता का है तथा युवा अपनी रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि "Manthan X" जैसे मंच युवाओं को अपने विचारों को निवेशकों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और अनुभवी मार्गदर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नए स्टार्टअप, रोजगार और नवाचार की संभावनाओं को भी जन्म देते हैं।

मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, सतत सीखने की प्रवृत्ति और समस्याओं के समाधान आधारित सोच ही सफल उद्यमिता की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने और स्थानीय समस्याओं के समाधान विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के युवा अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement