Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

सुकमा, जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए 24 अगस्त, सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में 186 टीमें तैनात रहेंगी।

सुबह 8 से रात 8 बजे तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड
मेगा कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवा सकें।
जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड श्री अमृतेश ठाकुर ने बताया कि छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इनमें कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, अधिकारीरास, पालेम, पेरमारास, कावराकोपा, चिड़पाल, कंकेपाल, टाहकवाड़ा, चियुरवाड़ा, टोंगरास, बोदरास, पेदारास, कुकानार, कोडरीपाल-2, सौतनार, कोकावाड़ा, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, कवासीरास, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल और केरातोंग शामिल हैं।

इलाज के समय मिलेगी बड़ी मदद
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

ग्रामीणों से कैंप में पहुंचने की अपील
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 अगस्त को अपने नजदीकी मेगा आयुष्मान कैंप में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। यह अभियान ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और जरूरत के समय उपचार की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement