इसके पश्चात जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने बालक आश्रम पोंगाभेज्जी का निरीक्षण कर छात्रावास एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास के कमरों, कक्षाओं तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। कक्षा में बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं गणित से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान श्री ठाकुर ने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा स्वयं बच्चों को चावल परोसकर उनके साथ आत्मीयता का परिचय दिया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं जनहितैषी पहल से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने जिला सीईओ को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, पोषण, गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की यह पहल एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आई।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment