Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

रायगढ़, कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) की टीम ने ग्राम खोखरा, थाना पुसौर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान त्रिवेणी सारथी के कब्जे से 5.200 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,040 रुपये है, बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र मेहर, आबकारी मुख्य आरक्षक दिनेश्वर सिंह कंवर एवं महिला आबकारी आरक्षक सविता चक्रेश की भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement