Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

बालोद, बालोद जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों में संगवारी गुरूजी की नियुक्ति की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन चिन्हांकित विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा ’संगवारी गुरूजी’ के रूप में शिक्षकीय व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि संगवारी गुरूजी के रूप में कार्य करने हेतु निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 अगस्त 2026 को शाम 04 बजे तक संबंधित विद्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी, निर्धारित अर्हता, नियम एवं शर्तों के अवलोकन हेतु जिले की आधिकारिक वेबसाइट

https://balod.gov.in/ पर अवलोकन किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement