Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

अम्बिकापुर ,शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय (जीवविज्ञान एवं गणित संकाय) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए NEET/JEE ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र कोचिंग संस्थान अपने आवेदन प्रस्ताव 25 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रस्ताव बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिशः जमा किया जा सकेगा।
आवेदन प्रस्ताव जमा करने का पता हैकृकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा, सिटी कोतवाली थाना के सामने, गुरूनानक चैक, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़), पिन कोड-497001।

आवेदन प्रस्ताव निर्धारित अंतिम तिथि को सायं 5रू30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement