रायगढ़, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आर.पी.एल. (रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) के तहत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में 30 घंटे (4 से 8 दिन) का निःशुल्क एवं गैर-आवासीय अल्पावधि प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में पहले से इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक (प्लंबर), सोलर पी.व्ही. इंस्टालर (सूर्यमित्र) एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रहे अथवा संबंधित कार्य का अनुभव रखने वाले 18 से 59 वर्ष के हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के इच्छुक पात्र युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के संपर्क नंबर 9752593616, 9420166369 एवं 7067109343 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक हितग्राही घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन भी कर सकते हैं। क्यूआर कोड अथवा पंजीयन लिंक प्राप्त करने के लिए 8959719188 नंबर पर व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
खबरें नहीं सच का प्रहार
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING
Stay Connected Worldwide
Uncover the Truth
रोजगार
रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, सोलर पीवी इंस्टालर और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के अनुभवी युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment