यात्रा का मार्ग और प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
यह तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम मोतीबाग चौक पर समाप्त होगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद, स्थानीय विधायक और पार्टी के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।
यात्रा के दौरान प्रभावित रहने वाले मार्ग
सुबह 10 बजे से यात्रा समाप्त होने तक निम्नलिखित मार्गों पर सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:
इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा
बुढ़ापारा बिजली ऑफिस मार्ग
नगर निगम भवन के सामने का रोड
महिला थाना चौक से फायर ब्रिगेड चौक और सुभाष स्टेडियम तक
वाहन चालकों के लिए डायवर्सन रूट
यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं:
बूढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा: वाहन चालक परिक्रमापथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी मार्ग से होकर जा सकेंगे।
शास्त्री चौक से महिला थाना: वाहन चालकों को बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक और कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग करना होगा।
कालीबाड़ी से कोतवाली चौक: यात्री ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक और घड़ी चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
कोतवाली से कालीबाड़ी व सदर बाजार से बुढ़ापारा: वाहन सदर बाजार मार्ग, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती और पुलिस लाइन गेट से होकर गुजरेंगे।
पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की अपील
कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। नागरिक वहां वाहन पार्क कर पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और डायवर्सन रूट का पालन करें। छात्रों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment