मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के सीएम से फोन पर की चर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर बातचीत कर वहां के जमीनी हालात की जानकारी ली। बातचीत के दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट के इस दौर में छत्तीसगढ़ की जनता असम के नागरिकों के साथ पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
असम हर वर्ष मानसूनी सीजन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की समस्या से जूझता है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण लाखों लोगों का जीवन प्रभावित होता है और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे तथा फसलों को नुकसान पहुंचता है। संकट की स्थिति में राहत शिविरों के संचालन, खाद्य सामग्री के वितरण और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई यह सहायता राशि असम सरकार के राहत अभियानों में योगदान देगी।
अंतरराज्यीय सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम आपदा प्रबंधन और पीड़ित नागरिकों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। असम सरकार इस राशि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की गति बढ़ाने के लिए करेगी।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment