Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

मेजर ध्यानचंद

कवर्धा, स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09 बजे होगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण एवं खिलाड़ियों सहित जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement