Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

दुर्ग, दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची की जांच रिपोर्ट में एच1एन1 (H1N1) वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

तेज बुखार के बाद कराई गई आरटी-पीसीआर जांच 

सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज के अनुसार, बच्ची को लगभग दो दिन पहले तेज बुखार और फ्लू के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताई और बच्ची का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल बच्ची की हालत पर डॉक्टरों की विशेष टीम नजर बनाए हुए है।

परिजनों के सैंपल लिए गए, इलाके में सघन निगरानी 

संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के निवास स्थान पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का ब्योरा जुटाया जा रहा है। संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं। साथ ही बच्ची के संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।

मौसमी बदलाव और फ्लू के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक रहता है, इसलिए शुरुआती लक्षणों की पहचान समय रहते होना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें, तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श और जांच अवश्य कराएं।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement