Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। इसके तहत 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं से जुड़े 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा दिया गया है।

इस निर्णय के बाद लंबे समय से शासकीय सेवा में नियुक्ति का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को राज्य सरकार की 'उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति नीति, 2007' के प्रावधानों के अनुसार सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

सूची में शामिल प्रमुख खेलों में आर्चरी (तीरंदाजी), बैडमिंटन, फेंसिंग (तलवारबाजी), हॉकी, कराटे, कयाकिंग-केनोइंग एवं ड्रैगन बोट, एथलेटिक्स व पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग व स्विमिंग, सॉफ्ट टेनिस, वुशू, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, नेटबॉल, व्हील चेयर फेंसिंग, सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, पैरा पावर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और साइकिलिंग (स्पेशल ओलंपिक) शामिल हैं।

यह प्रक्रिया वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दौरान प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा के बाद पूरी की गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी मिलने के उपरांत इसे राजपत्र में अधिसूचित किया गया।

"खेल और खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है। खेल विभाग के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। अब इन्हें शासकीय नौकरी में अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का एक और संकल्प पूरा हुआ।" — अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़

राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में प्राथमिकता देने के लिए 'उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति नीति, 2007' लागू की गई है। इसके अंतर्गत वर्ष 2018-19 और 2019-20 के आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता और उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव की मौजूदगी वाली उच्च स्तरीय समिति ने 30 जून 2026 को बैठक आयोजित कर प्राप्त आवेदनों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और अंतिम सूची को राजपत्र प्रकाशन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था।

यह निर्णय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आधिकारिक सम्मान है। सरकारी नौकरियों का अवसर मिलने से खेल को करियर के रूप में चुनने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement