Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे के विरुद्ध जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा इसे एक व्यापक एवं सतत राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement