Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

News

रायगढ़, स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी 15 अगस्त को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी होंगे, जो प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। वहीं 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज स्टेडियम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समारोह स्थल पर पहुंचकर मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। जिला स्तरीय समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी तरह व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ध्वजारोहण, परेड, मार्चपास्ट, सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement