Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

बीजापुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसडीएम  जागेश्वर कौशल ने एक शहीद के घर पहुंचकर तिरंगा भेंट किया और उनकी शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    एसडीएम श्री कौशल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद द्वारा दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश
    शहीद के घर तिरंगा भेंट कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

”हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने की अपील
जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने, अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश की आजादी के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement