Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

बिलासपुर जिले के बांसा झाल के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर  विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार खिलारी के निर्देशानुसार यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्सन प्लान तैयार कर प्रभावी किया गया है।
         जारी डायवर्सन प्लान के अनुसार मरवाही की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन व्याहा कोटमी कटघोरा मार्ग से होकर बिलासपुर जाएंगे। वहीं अनूपपुर की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन गौरेला-पेंड्रा मार्ग से व्याहा  कोटमी  कटघोरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए गौरेलादृपीपरखूंटीदृखोंगसरा मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।
       कलेक्टर  विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन मार्ग का पालन करने तथा यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा समुचित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। आमजन के सहयोग से आवागमन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बाधारहित बनाए रखा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement