टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, देर रात आमने-सामने आए दोनों पक्ष
शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर हुई तल्ख टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए और झड़प शुरू हो गई। तनाव को सांप्रदायिक रंग लेने से रोकने के लिए पुलिस बल ने त्वरित मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाया।
कलेक्टर और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा कड़ी
कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, बाजारों को छूट
प्रशासन ने भीड़ एकत्र होने, जुलूस निकालने और हथियार लेकर चलने पर रोक लगाने के लिए कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू की है। आम नागरिकों की सुविधा और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बाजारों को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है, ताकि जनजीवन सामान्य बना रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ या आपत्तिजनक बयानों के चलते कानून-व्यवस्था बिगड़ने के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई है। बिलासपुर में भी डिजिटल मंच पर शुरू हुआ व्यक्तिगत विवाद तेजी से वास्तविक झड़प में तब्दील हो गया, जिसके बाद त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
बिलासपुर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां एक ओर उपद्रवियों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा है, वहीं दूसरी ओर धारा 163 लागू कर शांति बहाली सुनिश्चित की है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment