Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

रायपुर, राज्य सरकार श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिक और उनके दो बच्चों के कैरियर के लिए निशुल्क कोचिंग योजना संचालित कर रही है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना मुख्य रूप से संचालित है। पात्रता के लिए मंडल में पंजीकृत श्रमिक की एक वर्ष की नियमित सदस्यता होना आवश्यक है। योजना के तहत  पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना का लाभ देय होगा। देय लाभ मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे- सीजीपीएससी (लोक सेवा आयोग), सीजी व्यापम (छ. ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल), एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग). आईबीपीएस (बैंकिंग)  (रेल्वे), (पुलिस भर्ती परीक्षा) हेतु चयनित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज में प्रशिक्षणार्थी का आधार कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड, योजना के संबंध में स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (श्रमिक का), प्रशिक्षणार्थी का शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (अंकसूची) की प्रति शामिल है। श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत निर्माण मजदूरों का एवं असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों का पंजीयन किया जाता है। 

’श्रमिक पंजीयन’
विभाग के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन निःशुल्क है एवं किसी भी सेवा सेतु सेंटर अथवा किसी भी कम्प्यूटर के द्वारा किया जा सकता है। वर्तमान में शासन द्वारा श्रम विभाग के पंजीयन एवं योजनाओं के आवेदन हेतु मोबाईल एप्प श्रमेव जयते जारी किया गया है जिसमें श्रमिक स्वतः ही अपना पंजीयन कर सकते है एवं पंजीकृत योजना हेतु आवेदन कर सकते है। उक्त आवेदन गूगल प्ले स्टोर अथवा श्रम विभाग की वेबसाईट श्रमेवजयते डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। श्रमिक पंजीयन हेतु मुख्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता, लाईव फोटो, निर्माण श्रमिक हेतु स्व-घोषणा प्रमाण पत्र एवं स्वय का मोबाईल नंबर आवश्यक है। जिले में श्रम विभाग का अधीनस्थ श्रम संसाधन केंद्र नगरपालिका कार्यालय सारंगढ़, बिलाईगढ़ में श्रम संसाधन केंद्र कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़, बरमकेला में श्रम संसाधन केंद्र कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला में संचालित है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement