कोरिया , विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब पालकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिले के स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत जिन छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर में ही पालकों एवं अभिभावकों से आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कलेक्टर ने अपार आईडी एवं जन्म प्रमाण पत्र की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिला सांख्यिकी अधिकारी से समन्वय कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न शैक्षणिक कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। ऐसे में जिले के सभी विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र समय पर बनना जरूरी है।
खबरें नहीं सच का प्रहार


No comments:
Post a Comment