Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

कलेक्टर कुंदन कुमार

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर  कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले के खनिज प्रभावित ग्रामों से जुड़े विषयों के साथ आदिवासी समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उनकी इस परंपरागत भूमिका को देखते हुए समाज में उन्हें उचित मान-सम्मान एवं पहचान मिलना आवश्यक है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने भी स्थानीय परंपराओं के संरक्षण तथा गायता-पुजारियों के सम्मान के महत्व पर प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज द्वारा संचालित दो गोंडी विद्यालयों के संबंध में भी चर्चा हुई, इनमें वल्लेकनार (सेमर गांव) एवं सोड़े स्थित विद्यालय शामिल हैं। दोनों विद्यालयों में लगभग 90 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सहयोग से संबंधित विषयों की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर कुंदन कुमार ने विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने बताया कि कलेक्टर के साथ हुई यह सौजन्य मुलाकात थी। इस दौरान समाज से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषयों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष रविशंकर नेताम, उपाध्यक्ष धनीराम ध्रुव, हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष प्रकाश दीवान, रामकुमार देहारी, नेमूराम कश्यप, रत्तूराम नेताम, चंद्रहास नेताम, श्रीमती शकुंतला दीवान, सनमती आंचला, संत सलाम, श्यामू मरकाम एवं संतलाल दुग्गा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement