Khabar Prahar Logo खबरें नहीं सच का प्रहार
>
LATEST
खबर प्रहार...
BREAKING खबर प्रहार को रिर्पोटिंग हेतु संवाददाता की आवश्यकता है। संपर्क करें........

Stay Connected Worldwide

Uncover the Truth

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

 

OP Chaudhary

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का 44 वर्षों का इंतजार समाप्त करने वाले सावन बरवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    श्री चौधरी ने कहा कि सावन बरवाल की यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए न केवल एशियन गेम्स में भारत को मैराथन का रजत पदक दिलाया, बल्कि नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर देश का मान भी बढ़ाया है।
    उन्होंने कहा कि 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतना सावन बरवाल की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और असाधारण धैर्य का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है।
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सावन बरवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement